स्टॉक
ख़रीद की पर्ची: जो ख़रीदें उसकी फ़ोटो लीजिए, बिल बाद में बनेगा
थोक वाले के यहाँ हर सामान की फ़ोटो, उसका भाव और मात्रा; दुकान लौटकर कोई और उसी से ख़रीद का बिल बना देता है।
यह किस काम की है
आप थोक वाले के काउंटर पर खड़े हैं और तीस सामान तीस अलग भाव पर ख़रीद रहे हैं। दुकान लौटते-लौटते किसी को याद नहीं रहता कि साबुन कितने का पड़ा। ख़रीद की पर्ची (Purchase Memo) वह जगह है जहाँ यह ख़रीदते समय ही लिख लिया जाता है: हर सामान की फ़ोटो, एक का भाव, और कितने लिए।
यह बिल नहीं है। इससे स्टॉक नहीं बदलता और खाते में कुछ नहीं चढ़ता। यह वह काग़ज़ है जिससे ख़रीद का बिल बनता है — आप बनाइए, या जिसे कहें वह बना दे।
थोक वाले के यहाँ, फ़ोन पर
- फ़ोन ऐप खोलिए → और → ख़रीद की पर्चियाँ → नई पर्ची (अंग्रेज़ी में: More → Purchase Memos → New Memo)।
- बताइए किससे ख़रीद रहे हैं। सप्लायर चुनिए — या जो थोक वाला अभी आपके खाते में नहीं है, उसका नाम लिखकर "…" लिखें चुनिए।
- कैमरा खुल जाता है। सामान पर कैमरा रखिए और सफ़ेद बटन दबाइए।
- एक का भाव और मात्रा लिखिए, और जोड़ें दबाइए।
- कैमरा अगले सामान के लिए तैयार है। अब तक की पर्ची कैमरे के नीचे दिखती रहती है, कुल रक़म के साथ। भाव या मात्रा ग़लत लिख गई? उसी list में उस line को दबाइए: वहीं ठीक कीजिए, या यह line हटाएँ से हटा दीजिए।
- हो गया दबाइए, पर्ची एक बार देख लीजिए, और पर्ची सहेजें दबाइए।
जिस पैकेट का बारकोड आपकी दुकान में पहले से है, वह अपना नाम ख़ुद बता देता है: बारकोड कैमरे के सामने रखिए और आइटम का नाम आ जाता है, कुछ लिखना नहीं पड़ता। जो सामान दुकान में नया है, उसकी सिर्फ़ फ़ोटो और भाव काफ़ी है — आइटम बाद में कंप्यूटर पर बनता है।
फ़ोटो नहीं ले पा रहे? फ़ोटो छोड़ दीजिए और क्या है में दो शब्द लिख दीजिए।
जब नेटवर्क न हो
थोक बाज़ार में नेटवर्क सबसे कमज़ोर होता है, इसलिए कोई काम उसके भरोसे नहीं रुकता। पर्ची लिखते-लिखते फ़ोन में सहेजी जाती है — ऐप बंद कीजिए, फ़ोन सुन लीजिए, लौटिए, पर्ची वहीं मिलेगी। बिना नेटवर्क के पर्ची सहेजें दबाने पर पर्ची और उसकी फ़ोटो फ़ोन में रहती हैं, और नेटवर्क आते ही अपने-आप दुकान तक पहुँच जाती हैं।
पहले आँकड़े जाते हैं, एक छोटे संदेश में; फ़ोटो उनके बाद एक-एक करके जाती हैं। पर्ची की अपनी स्क्रीन बताती है कि कितनी फ़ोटो अभी रास्ते में हैं।
दुकान पर, कंप्यूटर पर
- Purchase → Purchase Memos. जिन पर्चियों का बिल बाक़ी है वे To Bill में हैं, और घंटी बताती है कि कितनी हैं।
- पर्ची खोलिए। हर लाइन पर फ़ोटो, भाव और मात्रा दिखती है।
- हर फ़ोटो के सामने वह आइटम चुनिए जो वह है। नया सामान हो तो New Product चुनिए — वही फ़ोटो आइटम की अपनी फ़ोटो बन जाती है।
- जिस लाइन का बिल नहीं बनना — काउंटर पर ही लौटा दिया, दो बार लिख गया — उसे काट दीजिए।
- जब हर लाइन का आइटम चुन लिया गया या लाइन काट दी गई, तब Make Purchase Bill से ख़रीद का फ़ॉर्म भरा हुआ खुलता है: सप्लायर, हर आइटम, उसकी मात्रा और भाव, और Rates include GST पर टिक। सप्लायर के काग़ज़ से मिला लीजिए, उनका बिल नंबर लिखिए, और सहेज दीजिए।
बिल सहेजते ही माल शेल्फ़ पर चढ़ जाता है, जैसे किसी भी ख़रीद में। पर्ची पर तब Billed और बिल का नंबर दिखता है।
पुरानी पर्ची देखना
हर पर्ची रहती है, फ़ोटो समेत। कोई चीज़ कितने की पड़ी थी यह देखने के लिए फ़ोन या कंप्यूटर पर Purchase Memos खोलिए और सप्लायर के नाम से या सामान के नाम से ढूँढिए — "तेल", "बाल्टी"। फ़ोन पर खोली गई पर्चियाँ फ़ोन में रखी जाती हैं, इसलिए पिछली कुछ पर्चियाँ बिना नेटवर्क के भी पढ़ी जा सकती हैं।
PDF बनाकर भेजना
पर्ची खोलिए और फ़ोन पर PDF · Share करें (कंप्यूटर पर PDF / Share) दबाइए। पर्ची वहीं PDF बन जाती है — हर सामान की फ़ोटो, मात्रा, भाव और रक़म, और कुल — और भेजने से पहले उसका पहला पेज दिखता है।
- Share करें से फ़ाइल फ़ोन की अपनी share sheet पर आती है: WhatsApp, mail, जो भी आप चलाते हों। किसे भेजनी है, यह हर बार आप चुनते हैं।
- Phone में Save करें से फ़ाइल फ़ोन के Documents → DukanData फ़ोल्डर में रखी जाती है। कंप्यूटर पर Download PDF उसे वहाँ सहेजता है जहाँ आपका ब्राउज़र चीज़ें सहेजता है।
- भाव के बिना चुनने पर हर सामान का भाव हट जाता है: वही सामान और फ़ोटो, उसके लिए जिसे माल देना है और जिसे यह नहीं देखना कि आपने कितने में लिया।
यह बिना नेटवर्क के भी चलता है — PDF फ़ोन पर ही बनता है — और उस पर्ची के लिए भी जो अभी दुकान तक नहीं पहुँची। PDF पर सप्लायर का नाम और सामान होता है; पर्ची किसने लिखी, यह नहीं।
सप्लायर का मोबाइल, और भाव का मतलब
PDF पर सप्लायर के नाम के नीचे उसका मोबाइल छपता है: आपकी सप्लायर list वाला, या वह जो पर्ची बनाते या बदलते समय सप्लायर का मोबाइल वाले ख़ाने में लिखा — यह ख़ाना ख़ाली भी छोड़ सकते हैं। दोनों न हों तो कोई नंबर नहीं छपता। कुल के नीचे लिखा होता है कि भाव अनुमान हैं — सही भाव final बिल में ही पता चलेगा, ऊपर-नीचे हो सकता है।
पर्ची बदलना या delete करना
फ़ोन पर पर्ची खोलिए और पर्ची बदलें दबाइए। पर्ची वैसी ही खुलती है जैसी लिखी थी: सप्लायर या उसका मोबाइल बदलिए, किसी line को खोलकर भाव या मात्रा ठीक कीजिए, camera से नई line जोड़िए, या कोई line हटाइए — फिर बदलाव Save करें दबाइए। नेटवर्क न हो तो बदलाव फ़ोन में रहते हैं और पर्ची पर यह लिखा दिखता है; नेटवर्क आने पर Save फिर दबाइए।
कंप्यूटर पर पर्ची में Edit दबाइए — सप्लायर, मोबाइल, तारीख़, बिल नंबर और note के लिए। हर line के अपने बटन हैं, उसे ठीक करने या delete करने के, और list के नीचे Add Line है।
- फ़ोन पर पर्ची Delete करें (कंप्यूटर पर Delete) पूरी पर्ची उसकी फ़ोटो समेत हटा देता है। पर्ची वही delete कर सकता है जिसने लिखी, या जिसे purchase cancel करने की इजाज़त है।
- पर्ची से purchase बिल बन गया हो तो वह न बदलती है न delete होती है: बिल ठीक कीजिए। बिल cancel करें तो पर्ची फिर बदल सकती है।
जानने लायक़ बातें
- एक पर्ची एक ही सप्लायर की होती है। अगले थोक वाले के लिए यह पर्ची सहेजिए और नई शुरू कीजिए।
- पर्ची का भाव अनुमान है, जो दुकान पर बताया गया; सही भाव सप्लायर के बिल में होता है, ऊपर-नीचे हो सकता है।
- पर्ची से बना बिल रद्द हो जाए, तो पर्ची अपने-आप फिर To Bill में आ जाती है।
- जिस पर्ची की ज़रूरत नहीं, उसे फ़ोन या कंप्यूटर पर delete किया जा सकता है। पहले हटाई (Drop) गई पर्ची Dropped में रहती है — उसे फिर खोला या delete किया जा सकता है।
- पर्ची लिखने और उसका बिल बनाने के लिए ख़रीद चढ़ाने का हक़ चाहिए; पर्चियाँ पढ़ने के लिए उन्हें देखने का हक़।